TATA, IPL

IPL 2025: प्लेऑफ की जंग अब सिर्फ मुंबई और दिल्ली के बीच! 21 मई को वानखेड़े में होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की प्लेऑफ रेस अब और भी रोमांचक हो गई है! सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से करारी शिकस्त खाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सफर इस सीज़न में खत्म हो गया। एलएसजी टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन चुकी है।

अब बचे हैं सिर्फ दो दावेदार – मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स, और दोनों के बीच होगा प्लेऑफ की आखिरी टिकट के लिए घमासान!


21 मई को तय होगा किसकी बनेगी बात

आईपीएल के री-स्टार्ट के बाद मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है – अगर मुंबई जीत गई, तो सीधे प्लेऑफ में एंट्री!

जीत की सूरत में मुंबई के होंगे 16 अंक और आखिरी मुकाबले से पहले ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं दिल्ली की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी क्योंकि वह अधिकतम 15 अंक तक ही पहुंच सकती है।


लेकिन अगर दिल्ली ने मचाई उलटफेर?

अगर इस मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को हरा दिया, तो कहानी पूरी तरह बदल जाएगी! दिल्ली के होंगे 15 अंक और मुंबई रह जाएगी 14 पर। ऐसे में दोनों टीमों को आखिरी लीग मैच में अपना पूरा दम लगाना होगा।

दिल्ली अगर मुंबई और पंजाब – दोनों को हरा देती है, तो वह 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जाएगी।

वहीं मुंबई अगर दिल्ली से हारकर पंजाब को हरा देती है, तो उसके पास होंगे 16 अंक – और फिर दिल्ली को बाहर का रास्ता दिख जाएगा।


क्या 21 मई को ही होगा फैसला या खिंचेगा ड्रामा 26 तक?

अगर मुंबई 21 मई को जीतती है, तो चौथे प्लेऑफ स्पॉट का फैसला वहीं हो जाएगा। लेकिन अगर दिल्ली बाज़ी मार लेती है, तो IPL 2025 का ये थ्रिलर 26 मई तक खिंच सकता है – जब मुंबई और पंजाब आमने-सामने होंगे।


टॉप 2 की जंग भी है ज़बरदस्त

जहां प्लेऑफ के आखिरी स्थान के लिए घमासान जारी है, वहीं टॉप 2 में जगह बनाने की रेस भी जबरदस्त मोड़ पर है। जो भी दो टीमें टॉप पर रहेंगी, उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे – यानी हर टीम अब अपना बेस्ट देना चाह रही है।


कहानी में अभी बहुत ट्विस्ट बाकी हैं, तो बने रहिए हमारे साथ IPL 2025 के हर रोमांचक अपडेट के लिए!

RISHABH PANT

IPL 2025 से बाहर हुई LSG, कप्तान ऋषभ पंत का छलका दर्द – “चोटों ने हमारे इरादों को तोड़ दिया”

TATA, IPL

IPL 2025: SRH ने LSG को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ से किया बाहर!