IPL 2025 के फाइनल में टकराएगी RCB और PBKS!

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की दुनिया अब बेसब्री से फाइनल का इंतजार कर रही है, क्योंकि इस बार हमें मिलेगा एक नया चैंपियन! रविवार रात हुए रोमांचक क्वालिफायर-2 मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात देकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 3 जून को पंजाब किंग्स का मुकाबला होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से, जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग होगी।

पहली बार किसी टीम के नाम जाएगा आईपीएल का खिताब!

आईपीएल के 18 सीज़न में न तो आरसीबी और न ही पंजाब कभी ट्रॉफी जीत पाए हैं। इसलिए इस बार हम देखेंगे एक नया चैम्पियन, जो पहली बार अपना नाम आईपीएल विजेता के रूप में दर्ज कराएगा।


आरसीबी का चौथा फाइनल, क्या बदलेगा इतिहास?

आरसीबी की ये चौथी बार फाइनल में एंट्री है। पहले तीन फाइनल (2009, 2011, 2016) में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। डेक्कन चार्जर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खिताब से दूर रखा था। क्या इस बार आरसीबी अपना फाइनल फॉर्मूला बदल पाएगी?


पंजाब किंग्स का अब तक का सबसे बड़ा सफर!

पंजाब किंग्स की बात करें तो ये टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। पहली बार 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली थी। IPL में लंबे समय तक कमजोर प्रदर्शन के बाद पंजाब ने इस बार लीग स्टेज में दमदार वापसी की और नंबर-1 पर रहते हुए प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री ली। अब फाइनल में पहुंचकर पंजाब अपनी किस्मत बदलने को बेताब है।


श्रेयस अय्यर का कमाल – तीन टीमों को फाइनल तक पहुंचाने वाला पहला कप्तान!

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक अनोखा इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया है। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और अब 2025 में पंजाब किंग्स के साथ फाइनल की राह आसान की है।


लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक, दोनों टीमों की जबरदस्त भिड़ंत

पंजाब और आरसीबी दोनों ने लीग स्टेज में शानदार खेल दिखाया, दोनों ने 14 में से 9 मैच जीते। नेट रन रेट में भी कड़ी टक्कर रही। पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने पंजाब को धूल चटाई थी, लेकिन पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर वापसी की और फाइनल में जगह बनाई।


अब क्रिकेट फैंस की नजरें 3 जून को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां होगा आईपीएल 2025 का महा फाइनल और एक नई टीम बनेगी चैंपियन!

JOE ROOT

जो रूट के जबरदस्त शतक की दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा किया!

‘राष्ट्रगान गाना तो दूर, मुंह हिलाने की भी जहमत नहीं उठाई’, कांग्रेस सांसदों पर भारी आरोप!