VOTE

Gujarat By-Elections: विसावदर में AAP को बढ़त, कडी सीट पर BJP मजबूत

गांधीनगर। गुजरात की दो अहम विधानसभा सीटों – विसावदर और कडी – पर हुए उपचुनाव में मतगणना का रोमांच जारी है। अब तक के रुझानों में जहां कडी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त कायम रखी है, वहीं विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मारने के संकेत दे दिए हैं।

कडी सीट पर भाजपा आगे, कांग्रेस पीछे

कडी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावडा को अब तक 49,288 वोट मिले हैं। वह कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा से 21,021 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को अभी तक 28,267 वोट मिले हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि कडी सीट पर भाजपा की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

विसावदर में गोपाल इटालिया को बढ़त, भाजपा-पिछड़ रही कांग्रेस

वहीं, विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 38,710 वोट हासिल कर भाजपा के किरीट पटेल पर 5,658 वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा उम्मीदवार को 33,052 वोट मिले हैं। कांग्रेस के नितिन रणपरिया यहां मुकाबले से बाहर दिख रहे हैं, उन्हें महज 3,750 वोट ही मिले हैं।

हालांकि मतगणना के कई राउंड अभी बाकी हैं और सभी की नजरें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं। लेकिन शुरुआती रुझानों से साफ है कि गुजरात की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

AMIT SHAH

अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द, रायपुर में सुरक्षा कमांडर्स से करेंगे मुलाकात

Manipur Crackdown: उग्रवाद पर करारा प्रहार, भारी हथियारों का जखीरा बरामद, चार उग्रवादी गिरफ्तार