ELON MUSK

Elon Musk का बड़ा ऐलान: “असली आज़ादी” लौटाने के वादे के साथ नई राजनीतिक पार्टी ‘American Party’ लॉन्च

वॉशिंगटन। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अमेरिकी राजनीति में तहलका मचा दिया है। उन्होंने शनिवार को एक नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिकन पार्टी’ की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। मस्क ने साफ कहा कि उनका मकसद अमेरिका को “वन-पार्टी सिस्टम” के शिकंजे से निकालकर नागरिकों को असली लोकतंत्र और आज़ादी लौटाना है।

मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम लोकतंत्र में नहीं, बल्कि एक बन पार्टी सिस्टम में रह रहे हैं, जहां बर्बादी और भ्रष्टाचार से देश को दिवालिया किया जा रहा है।” उन्होंने दावा किया कि ‘अमेरिकन पार्टी’ लोगों के लिए एक सशक्त और वास्तविक राजनीतिक विकल्प बनेगी।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब मस्क और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। मस्क ने 2024 के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को सबसे ज्यादा दान दिया था और वे उनके प्रमुख सहयोगी माने जाते थे। लेकिन ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर दोनों के बीच गंभीर मतभेद हो गए।

मस्क ने इस बिल को अमेरिका की आर्थिक सेहत के लिए खतरनाक बताया और पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर यह पास हुआ तो वे अपनी राजनीतिक पार्टी बना लेंगे। जैसे ही बिल पास हुआ, मस्क ने अपनी चेतावनी को हकीकत में बदलते हुए नई पार्टी का ऐलान कर दिया।

मस्क का यह कदम अमेरिकी राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है, जहां वे अब सत्ता के खेल में एक नई चुनौती बनकर उभरे हैं।

COPPER, TAMBA

Copper Price Surge: तांबे की कीमतों में जोरदार उछाल के संकेत, 1,020 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना

PM Modi in Brazil: BRICS शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे रियो, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत