आईफा अवार्ड में शाहिद कपूर और करीना कपूर का आमना-सामना, गर्मजोशी से मिले दोनों

बॉलीवुड के मशहूर सितारे शाहिद कपूर और करीना कपूर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें जब वी मेट की जोड़ी गीत और आदित्य आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। प्रोफेशनल के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही, क्योंकि वे कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, 18 साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था।

हाल ही में जयपुर (राजस्थान) में आयोजित आईफा अवार्ड 2024 के दौरान शाहिद और करीना का आमना-सामना हुआ। न सिर्फ दोनों मिले, बल्कि गले भी लगे और कुछ देर बातचीत भी की। इस मुलाकात के बाद शाहिद कपूर की प्रतिक्रिया खासा चर्चा में रही।

शाहिद कपूर ने क्या कहा?

जब शाहिद कपूर से इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए कोई नई बात नहीं है… स्टेज पर मिले और वैसे भी हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं। यह हमारे लिए सामान्य बात है। अगर लोगों को अच्छा लगा, तो यह अच्छी बात है।”

आईफा अवार्ड के इस 25वें संस्करण में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। शाहिद और करीना दोनों अब अपनी-अपनी खुशहाल जिंदगी में व्यस्त हैं। करीना, सैफ अली खान के साथ दो बच्चों की मां हैं, जबकि शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की और उनके दो बच्चे हैं।

अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर अपने नागरिकों को दी चेतावनी, यात्रा से पहले दोबारा सोचें

‘रेस 4’ में विलेन के रूप में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे