GLOBAL MARKET

Global Market Update: मिडिल ईस्ट तनाव से डावांडोल हुए बाजार, एशिया में भारी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका की संभावित सैन्य दखल से वैश्विक शेयर बाजारों की चाल लड़खड़ा गई है। अमेरिका और यूरोप के बाजारों में उतार-चढ़ाव के बाद अब एशियाई बाजारों पर भी गिरावट की छाया साफ दिख रही है। निवेशकों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजारों में भारी बिकवाली देखी जा रही है।

अमेरिकी बाजारों की बात करें तो पिछले कारोबारी सत्र में वहां भी दबाव देखा गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22% की गिरावट के साथ 5,967.84 पर बंद हुआ, जबकि टेक-हैवी नैस्डैक इंडेक्स 98.86 अंकों यानी 0.51% की गिरावट के साथ कमजोर रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 133 अंकों की गिरावट के साथ 42,073.78 पर कारोबार कर रहा है, जो बाजार की सुस्त चाल को दर्शाता है।

यूरोप के बाजारों ने शुरुआत में मजबूती दिखाई, लेकिन अंतिम घंटे में बिकवाली के दबाव से अंत मिला-जुला रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.20% गिरा, जबकि सीएसी इंडेक्स 0.48% चढ़ा। डीएएक्स इंडेक्स ने 1.26% की शानदार तेजी दिखाई।

एशिया की तस्वीर ज्यादा चिंताजनक है। यहां 9 में से 8 बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निक्केई 225 इंडेक्स 0.40% फिसल कर 38,249.81 पर पहुंच गया, जबकि ताइवान वेटेड इंडेक्स में 1.56% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 21,701.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.39% की गिरावट के साथ 6,810.82 पर आ गया है। इसके साथ ही थाईलैंड का सेट कंपोजिट इंडेक्स, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी कमजोरी में कारोबार कर रहे हैं।

हालांकि, इस सब के बीच शंघाई कंपोजिट इंडेक्स अकेला ऐसा रहा जो 0.15% की मामूली तेजी के साथ 3,365.07 पर टिक पाया। वहीं, गिफ्ट निफ्टी की चाल भी कमजोर रही और यह 0.90% की गिरावट के साथ 24,903 अंक पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के निवेशकों की नजर अब भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिका की अगली रणनीतिक चाल पर टिकी है। जब तक हालात स्थिर नहीं होते, बाजारों में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है।

RASHIFAL, horoscope, RASHI

🔮 आज का राशिफल: 23 जून 2025, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन!

GOLD, SILVER

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोना-चांदी सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट्स