नई दिल्ली। देश के सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है। जहां सोने के दाम में ₹150 से ₹170 प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी भी ₹100 सस्ती होकर कारोबार कर रही है।
24 कैरेट सोना फिलहाल देशभर के प्रमुख बाजारों में ₹1,01,510 से ₹1,01,660 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹93,050 से ₹93,200 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर उपलब्ध है। चांदी की बात करें तो यह अब दिल्ली में ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,01,660 और 22 कैरेट सोना ₹93,200 पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में ये क्रमशः ₹1,01,510 और ₹93,050 प्रति 10 ग्राम पर है। अहमदाबाद में सोना ₹1,01,560 (24 कैरेट) और ₹93,100 (22 कैरेट) पर बिक रहा है।
दक्षिण और पूर्व भारत की बात करें तो चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,510 और 22 कैरेट सोना ₹93,050 प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया है।
उत्तरी राज्यों में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लखनऊ, जयपुर और पटना में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,660 और 22 कैरेट ₹93,200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार में आई हल्की नरमी और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का बेहतर मौका साबित हो सकती है।