CM YOGI

PM मोदी के 11 साल: UP CM योगी बोले – देश ने देखा सुनहरा दौर, भारत बना वैश्विक ताकत का प्रतीक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर इसे “देश का स्वर्णिम युग” करार दिया। लखनऊ में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ भारत को एक नई दिशा दी है।

योगी ने कहा, “2014 से पहले देश में अस्थिरता, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति का बोलबाला था। लेकिन पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों का भरोसा जीतते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार किया है।”

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ मौजूद योगी ने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं –

“आज देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है, तुष्टीकरण की कोई जगह नहीं बची है और शासन का मॉडल बन चुका है मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस।”

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे साहसी कदमों से पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत को पहचाना है। “अब भारत केवल शांति की बात नहीं करता, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर करारा जवाब भी देता है।”

धारा 370 हटाकर, संविधान दिवस की घोषणा कर, और ‘पंच प्रण’ के जरिए विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया गया है, सीएम ने कहा।

आर्थिक प्रगति की तस्वीर पेश करते हुए योगी बोले, “2014 तक भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, आज हम चौथे पायदान पर हैं। और 2027 तक तीसरे स्थान पर होंगे। आज रोज़ाना 35 किमी हाईवे बन रहे हैं, जो पहले सिर्फ 11 किमी थे। ग्रामीण इलाकों में 3.80 लाख किमी सड़कें बनी हैं।”

उन्होंने बताया कि देश के 30 शहरों में मेट्रो नेटवर्क, वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी योजनाएं, किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी और महिलाओं के सशक्तिकरण ने मिलकर भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन 11 वर्षों को देश के इतिहास में विकास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नींव बताया।

VIRUS

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के केस, सक्रिय मरीजों की संख्या 7 हजार के करीब, 24 घंटे में 3 की मौत

robert vadra

बीमार पड़ने का बहाना? ईडी की पूछताछ में नहीं पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा