आतंकवाद के खिलाफ भारत का एकजुट संदेश लेकर बर्लिन पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

बर्लिन। आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त और एकजुट नीति को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचा है। यह प्रतिनिधिमंडल भारत-जर्मनी के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेगा।

जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत वी. गुप्ते ने गुरुवार शाम प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और गतिशीलता जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी इस प्रतिनिधिमंडल की बर्लिन में मौजूदगी और चर्चा की जानकारी साझा की है। 5 से 7 जून तक जर्मनी में अपने प्रवास के दौरान, यह प्रतिनिधिमंडल जर्मन संसद (बुंडेस्टैग), संघीय विदेश कार्यालय, थिंक-टैंक्स और जर्मन में बसे भारतीय समुदाय के प्रमुखों से मुलाकात करेगा।

रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में नौ सदस्यीय इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना, समिक भट्टाचार्य, कांग्रेस के अमर सिंह, शिवसेना-यूबीटी से प्रियंका चतुर्वेदी, एआईएडीएमके के एम थंबीदुरई और पूर्व राजनयिक पंकज सरन शामिल हैं।

यह कदम भारत सरकार के “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। इस ऑपरेशन के तहत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी समूहों के 100 से अधिक आतंकवादियों को भी मार गिराया है।

भारत का यह प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ अपने दृढ़ संकल्प और एकजुटता का सन्देश विश्व मंच पर मजबूती से पेश करेगा, जिससे भारत-जर्मनी के सहयोग को नई ऊँचाइयां मिलेंगी।

ELON MUSK

ट्रंप के टैरिफ से आएगी मंदी की सुनामी: एलन मस्क ने फिर साधा निशाना, टेस्ला शेयरों में बड़ी गिरावट

PM Modi का कड़ा संदेश: ‘OPERATION SINDOOR’ नाम सुनते ही पाकिस्तान को अपनी शर्मनाक हार याद आएगी