NEERAJ CHOPRA

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 की धमाकेदार वापसी, अब 5 जुलाई को बेंगलुरु में खेलेंगे विश्व के टॉप भाला फेंक एक्सपर्ट्स

बेंगलुरु। एथलेटिक्स फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता, नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025, अब 5 जुलाई को बेंगलुरु के प्रतिष्ठित श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित होगी। इस आयोजन की घोषणा मंगलवार को की गई है।

पहले यह इवेंट 24 मई को होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब राष्ट्र की एकजुटता के साथ इसे नई तारीख पर लाकर इस बार और भी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के सहयोग से हो रहे इस ऐतिहासिक इवेंट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत दुनिया के बेहतरीन भाला फेंक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें थॉमस रोहलर, एंडरसन पीटर्स जैसे कई ओलंपिक मेडलिस्ट भी शामिल होंगे, जो इस प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना देंगे।

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर करण यादव ने कहा,
“नीरज चोपड़ा क्लासिक को इतनी जल्दी वापस लाना एक बड़ा सामूहिक प्रयास था। हमें इस आयोजन को 5 जुलाई को सफलतापूर्वक आयोजित करने पर बेहद खुशी हो रही है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, कर्नाटक सरकार और सभी सहयोगियों के समर्थन से यह संभव हो पाया है। इस बार हम भाला फेंक का ऐसा जश्न मनाने जा रहे हैं जो यादगार और शानदार होगा।”

टिकट की जानकारी:

  • सामान्य टिकट: ₹199 से ₹9,999 तक
  • प्रीमियम एक्सपीरियंस कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹44,999 (प्रत्येक बॉक्स में 15 गेस्ट)
  • रनवे के पास स्पेशल स्टैंड: ₹9,999
  • नॉर्थ अपर स्टैंड स्पेशल सीट: ₹2,999

ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ के जरिए टिकट जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं। जो लोग पहले से टिकट खरीद चुके हैं और रिफंड के लिए क्लेम नहीं किया, उनकी टिकटें अभी भी मान्य रहेंगी।

इस बार नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत की एथलेटिक्स में बढ़ती ताकत और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने का जश्न होगा। तैयार हो जाइए, 5 जुलाई को बेंगलुरु में इतिहास बनने जा रहा है!

भारत में जन्मे आदित्य अशोक को मिला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बड़ा सम्मान, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में धमाकेदार वापसी, होल्डर-रसेल फिर से तैयार