स्टावेंगर: नॉर्वे चेस 2025 के छठे राउंड में जबरदस्त रोमांच और शानदार मुकाबलों ने सभी का दिल जीत लिया। इस राउंड का सबसे बड़ा आकर्षण था विश्व शतरंज चैम्पियन डी गुकेश और वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन के बीच ज़बरदस्त टक्कर। शुरुआत में कार्लसन लग रहा था कि मैच पर काबिज़ हो जाएंगे, लेकिन समय की कसीम में उनकी एक बड़ी गलती ने गुकेश को शानदार मौका दिया। किसी शिकारी की तरह गुकेश ने इसका फायदा उठाया और अपनी पकड़ मजबूत करते हुए शानदार जीत अपने नाम की।
बाकी दो क्लासिकल मैच – यी वेई बनाम अर्जुन एरिगैसी और फैबियानो कारुआना बनाम हिकारु नाकामुरा भी जबरदस्त रहे। दोनों मैच ड्रॉ पर खत्म हुए, लेकिन आर्मगेडन मुकाबलों में अर्जुन और कारुआना ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण अंक जोड़े। अब कार्लसन और कारुआना साझा बढ़त पर हैं, जो आगे के राउंड को और भी दिलचस्प बनाएगा।
नॉर्वे चेस महिला टूर्नामेंट में भी मुकाबला तेज, म्यूजिचुक और कोनेरू हंपी ने बनाई साझा बढ़त
महिला टूर्नामेंट में तीनों क्लासिकल मैच ड्रॉ हुए, लेकिन इसके बाद खेले गए आर्मगेडन मुकाबलों में अन्ना म्यूजिचुक, वैशाली रमेशबाबू और वेनजुन जू ने जीत हासिल कर दिखाया कि वे भी कम नहीं हैं। फिलहाल म्यूजिचुक और कोनेरू हंपी संयुक्त लीड पर हैं, जो अगले राउंड में जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद जगाता है।



