GAURI SPRATT, AAMIR KHAN

60 की उम्र में फिर खिला प्यार! आमिर खान को मिला नया हमसफर गौरी स्प्रैट

मुंबई: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में रहते हैं। अब खबरें हैं कि 60 साल की उम्र में आमिर खान की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। वह इन दिनों 46 वर्षीय गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं।

दो तलाक के बाद आमिर की जिंदगी में एक बार फिर प्यार लौटा है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर गौरी और अपने रिश्ते के बारे में बात की। उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आमिर ने कहा, “मैंने हमेशा सोचा था कि मेरी जिंदगी में मेरी मां, भाई-बहन और बच्चे ही काफी हैं। मुझे किसी पार्टनर की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरे पुराने रिश्ते बहुत मजबूत थे। मैं आज भी रीना और किरण के साथ मिलकर ‘पानी फाउंडेशन’ के लिए काम करता हूं। हम एक परिवार की तरह हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता था कि मेरी जिंदगी में फिर कोई खास आएगा। लेकिन फिर गौरी आईं, और सब बदल गया।”

गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर आमिर ने आगे कहा, “गौरी से मिलने से पहले मुझे लगता था कि अब मैं बूढ़ा हो गया हूं। इस उम्र में कौन मेरा साथ देगा? लेकिन थैरेपी ने मुझे सिखाया कि पहले खुद से प्यार करना जरूरी है। गौरी से मेरी मुलाकात एक इत्तेफाक थी। हम पहले दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।”

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आमिर खान और गौरी की यह नई शुरुआत उनके फैंस को कैसी लगती है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती, और आमिर इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।

GLOBAL MARKET

ग्लोबल मार्केट में सुस्ती का असर: एशियाई बाजारों में बिकवाली, हैंग सेंग और निक्केई में बड़ी गिरावट

“हाउसफुल 5” के प्रमोशन में बेकाबू हुई भीड़, अक्षय कुमार ने गुस्से में संभाली कमान