राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्मृति चिन्ह भेंट किया

गांधीनगर/अहमदाबाद। गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को गांधीनगर से कच्छ के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में उन्हें विदाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राष्ट्रपति 27 फरवरी को अहमदाबाद और गांधीनगर में आयोजित एनआईडी और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद, वे आज कच्छ में आयोजित रणोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति शनिवार शाम को कच्छ से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत को हर साल 35-40 लड़ाकू विमानों की जरूरत: वायु सेना प्रमुख