RASHIFAL, horoscope, RASHI

29 मई 2025- आज का राशिफल

मेष:
आज कारोबार में नया तालमेल आपके लिए शुभ परिणाम लाएगा। कल किए गए प्रयास आज लाभ देंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किए काम में फायदा होगा। पूर्व नियोजित योजनाएं आसानी से पूरी होंगी। जोखिम से बचना ही बुद्धिमानी है। आपकी योजनाओं से लोग प्रभावित होंगे।
शुभांक: 3, 5, 7

वृष:
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा सफल रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता दें। कारोबार में कुछ बाधाएं मानसिक तनाव दे सकती हैं, पर आप उन्हें पार कर लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 2, 5, 7

मिथुन:
समन्वय और सुविधाओं के चलते कामकाज में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सहायता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभांक: 2, 5, 6

कर्क:
समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यवसाय में तरक्की होगी। लेन-देन की बाधाएं दूर होंगी। परिश्रम से लाभ मिलेगा। आलस्य छोड़ दें। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभांक: 1, 4, 8

सिंह:
दोस्तों के साथ साझे काम में लाभ होगा। पहले से तय कार्यक्रम सरलता से पूरे होंगे। जोखिम से बचें। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरी में सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 2, 6, 8

कन्या:
शिक्षा में थोड़ी असमंजसता रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों से सावधानी जरूरी है। व्यसनों का त्याग करें। संतान संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी।
शुभांक: 3, 5, 8

तुला:
खान-पान में सावधानी बरतें। काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। काम सुबह-सवेरे निपटाएं। पैसों की सुविधा सीमित रहेगी।
शुभांक: 3, 5, 8

वृश्चिक:
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मांगलिक कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी। सज्जनों का सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 1, 3, 5

धनु:
कुछ कार्य सफल होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। प्रियजनों से मुलाकात होगी। संतान की उन्नति के योग हैं। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 5, 7, 9

मकर:
उत्साह और सक्रियता बढ़ेगी। कोई नई वस्तु प्राप्त हो सकती है। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक आस्थाएं मजबूत होंगी। कम परिश्रम में लाभ होगा। काम की बाधाएं दूर होंगी।
शुभांक: 1, 6, 8

कुंभ:
सुख-आनंद का समय है। लाभकारी कार्यों में सक्रियता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे। मनोरंजन का मौका मिलेगा। व्यय अधिक हो सकता है। ज्ञानार्जन का अवसर बनेगा।
शुभांक: 1, 3, 8

मीन:
शुभ कार्यों का लाभ मिलेगा। कामकाज बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मिलना होगा। व्यवसाय में प्रगति और प्रसन्नता रहेगी। काम की व्यस्तता के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
शुभांक: 5, 7, 9

ASHOKA UNIVERSITY, ALI KHAN

प्रोफेसर अली खान मामले में हरियाणा सरकार ने गठित की तीन सदस्यीय एसआईटी, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

GOLD, SILVER

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से खरीदारों की चांदी, लगातार दूसरे दिन फिसला सोना