SHIVRAJ SINGH CHAUHAN

मप्र: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से सीहोर में किसानों और जनता से करेंगे सीधे संवाद

सीहोर, 25 मई (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भैरूंदा और लाड़कुई क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर किसानों और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही, वे विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने बताया कि मंत्री चौहान आज भोपाल से रवाना होकर शाम करीब चार बजे लाड़कुई पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद, वे विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में शामिल होंगे और शाम पांच बजे भादाकुई-लाड़कुई के बीच कृषक संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। वहीं, शाम छह बजे भादाकुई में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। फिर वे छिंदगांवमौजी जाकर रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं को लेकर संवाद करेंगे। दिन का समापन करते हुए वे रात आठ बजे भोपाल लौट जाएंगे।

दूसरे दिन, 26 मई को केंद्रीय मंत्री भोपाल से प्रस्थान कर शाम चार बजे बीजला जोड़ पहुंचेंगे, जहां जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए आयोजित चौपाल में भाग लेंगे। इसके बाद वे जेताजी एकेडमी, चांदाग्रहण जोड़ में युवा संसद और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर युवाओं से भी बातचीत करेंगे। शाम छह बजे भैरूंदा पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के शहरी लाभार्थियों से चर्चा करेंगे और जल संरक्षण से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम सात बजे वे भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे।

army

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा दावा: तीन उग्रवादी दबोचे गए, ऑपरेशन जारी

JOSH HAZLEWOOD, CRICKET

प्लेऑफ से ठीक पहले RCB को मिली राहत, जोश हेजलवुड की धमाकेदार वापसी