पाकिस्तान का रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी की तैयारी

इस्लामाबाद। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सहमे पाकिस्तान ने अब अपनी सेना को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। हाल ही में हुए भारतीय हवाई हमलों से बुरी तरह हिल चुके पाकिस्तान ने संकेत दिए हैं कि आगामी बजट में रक्षा खर्च में भारी इजाफा किया जाएगा।

पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसन इकबाल ने शनिवार को इस्लामाबाद में कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए रक्षा बजट में बड़ी बढ़ोतरी जरूरी है। उन्होंने कहा, “यह हमारा राष्ट्रीय दायित्व है कि वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में रक्षा मद में खास ध्यान दिया जाए, ताकि सेना को जरूरी हथियार और साजो-सामान उपलब्ध कराए जा सकें।”

बिना भारत का नाम लिए मंत्री ने कहा, “हमारा पड़ोसी बेहद आक्रामक रवैया अपना रहा है। हाल ही में उसने रात के अंधेरे में हमला किया, जिससे हमें अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगली बार कोई हमला हुआ तो हम तैयार रहें।”

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार 10 जून को अपना वार्षिक बजट पेश कर सकती है, जिसमें रक्षा खर्च में बड़ा हिस्सा शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्चपैड्स और 11 एयरबेस को निशाना बनाकर भारी तबाही मचाई थी। इस हमले ने न केवल पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों पर सवाल खड़े किए, बल्कि वहां की सियासत और सुरक्षा नीति को भी झकझोर दिया है।

SHEHBAZ SHARIF, PAKISTAN, PM

भारत से झटका खाकर हरकत में आया पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ चार देशों के दौरे पर रवाना

GAZA WAR

ग़ाज़ा पर इजरायली हमलों का कहर: 24 घंटे में 79 शव अस्पताल पहुंचे