असम में बड़ी सफलता: उल्फा (I) का टॉप कमांडर रूपम असोम गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद बरामद

तिनसुकिया। असम में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (I) के ऑपरेशन कमांडर और स्वयंभू ‘ब्रिगेडियर’ रूपम असोम को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी तिनसुकिया जिले के संवेदनशील जागुन-टिंकोपानी इलाके से की गई है।

गिरफ्तारी के समय रूपम असोम के पास से एक पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड, जबरन वसूली के डिमांड नोट और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि वह अरुणाचल की सीमा से सटे जंगलों में अपने कैडरों के साथ किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था।

सूत्रों के मुताबिक, रूपम असोम पूर्वी असम में जबरन वसूली के नेटवर्क का मास्टरमाइंड था और बोरडूमसा इलाके में सक्रिय रैकेट को सीधे तौर पर संचालित कर रहा था। वर्षों से वह तिनसुकिया पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। इतना ही नहीं, वर्ष 2018 में बोरडूमसा के तत्कालीन थाना प्रभारी भास्कर कलिता की हत्या के मामले में भी रूपम मुख्य संदिग्ध है।

फिलहाल पुलिस उसे तिनसुकिया सदर थाने में कड़ी पूछताछ के लिए रखे हुए है। इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है, ताकि संगठन के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

इस गिरफ्तारी से न सिर्फ इलाके में डर का माहौल कम हुआ है, बल्कि उल्फा (I) की गतिविधियों को भी एक बड़ा झटका लगा है।

MUKUL DEV

‘सन ऑफ सरदार’ फेम मुकुल देव नहीं रहे, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस — इंडस्ट्री में शोक की लहर

MAMTA BANERJEE

नीति आयोग की अहम बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी, पिछली विवादित घटना बनी वजह