मेष (Aries)
आज पढ़ाई-लिखाई और ज्ञान बढ़ाने में अच्छा समय रहेगा। आपके साथ सज्जनों का सहयोग मिलेगा और कई काम आसानी से पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। प्रियजनों के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा और धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 1, 4, 6
वृषभ (Taurus)
जरूरी फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। पैसों की कमी और खर्चे बढ़ने से तनाव रह सकता है। किसी से वाद-विवाद का खतरा है, इसलिए गुस्से पर काबू रखें। काम का दबाव बढ़ेगा, इसलिए स्वविवेक से काम लें।
शुभ अंक: 2, 5, 7
मिथुन (Gemini)
मेहनत और सही प्रयास से काम बनेगा। फालतू उलझनों से बचकर काम पर फोकस करें। व्यापार में साफ-सफाई रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सही समय का इंतजार करें।
शुभ अंक: 3, 6, 7
कर्क (Cancer)
सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और अच्छे कामों के रास्ते खुलेंगे। पैसे की तंगी हो सकती है, लेकिन यात्रा सफल रहेगी। मेलजोल से लाभ होगा। मनोबल बनाए रखें और लगन से काम करें।
शुभ अंक: 4, 6, 8
सिंह (Leo)
काम में सुगमता और प्रगति होगी। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता दें, सफलता मिलेगी। साक्षात्कार का दिन भी बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 5, 8, 9
कन्या (Virgo)
बीते हुए संकट फिर उभर सकते हैं। संघर्ष के दौर में अकेलापन महसूस हो सकता है। जरूरी काम पूरे होंगे, लेकिन पैसों की समस्या आ सकती है। बुरी संगति से बचें और वरिष्ठों से विवाद से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 4, 7, 9
तुला (Libra)
पिछले किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। शारीरिक व मानसिक कमजोरी हो सकती है। कुछ लोग जो आपके हितैषी लगते हैं, वे नुकसान पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और शांतिपूर्वक काम करें। धार्मिक यात्रा का योग भी है।
शुभ अंक: 5, 7, 9
वृश्चिक (Scorpio)
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
शुभ अंक: 2, 5, 9
धनु (Sagittarius)
संतोष बनाए रखें, सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। पढ़ाई में ध्यान कम रह सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक: 4, 6, 8
मकर (Capricorn)
मनचाहे कार्य पूरे होंगे। मेहनत और समर्पण से सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ बाधाएं रह सकती हैं, लेकिन कामयाबी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में समय व धन लगेगा।
शुभ अंक: 3, 5, 7
कुंभ (Aquarius)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी और व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श फायदेमंद रहेगा। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 6, 9, 9
मीन (Pisces)
सुनियोजित प्रयासों से काम सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ लाभ मिलने के योग हैं। आज का दिन आनंद और व्यावसायिक प्रगति से भरा रहेगा।
शुभ अंक: 3, 6, 7