army

त्राल में बड़ा आतंकी सफाया: सुरक्षाबलों ने तीन दहशतगर्दों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

अवंतीपोरा। जम्मू-कश्मीर के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को आज सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। अवंतीपोरा के नादर लोरगाम इलाके में गुरुवार सुबह से चल रही मुठभेड़ के दौरान जवानों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

सेना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि किसी और आतंकी की मौजूदगी की संभावना को खत्म किया जा सके।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले मंगलवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनल कमांडर शाहिद कुट्टे समेत तीन आतंकवादी मारे गए थे। लगातार हो रही इन सफल कार्रवाइयों से आतंकी संगठनों में हड़कंप मचा हुआ है।

लखनऊ बस हादसा: दो मासूमों समेत पांच की जलकर मौत

RAHUL GANDHI

बिहार के दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी