अमेरिका के उत्तरी कैस्केड्स में दर्दनाक हादसा: ऑस्ट्रेलिया के तीन पर्वतारोहियों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

वाशिंगटन। अमेरिका की दुर्गम और खूबसूरत पर्वतीय श्रृंखला उत्तरी कैस्केड्स में एक दर्दनाक हादसे में ऑस्ट्रेलिया के तीन पर्वतारोहियों की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पर्वतारोहियों का समूह एक खड़ी खाई से नीचे उतर रहा था और उनका सुरक्षा उपकरण अचानक विफल हो गया।

घटना में चौथे पर्वतारोही को गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिर में गहरी चोट और आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, लेकिन वह किसी तरह खुद को संभालते हुए नजदीकी ट्रेलहेड तक पहुंचा और रविवार सुबह करीब 11:30 बजे इमरजेंसी सेवा 911 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।

यह दर्दनाक हादसा वाशिंगटन राज्य के ओकानोगन काउंटी में माजामा से लगभग 16 मील पश्चिम में ‘नॉर्थ अर्ली विंटर्स स्पायर’ नामक स्थान के पास हुआ। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात या रविवार तड़के हुआ।

ओकानोगन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने मृतकों की उम्र 36, 47 और 63 वर्ष बताई है, लेकिन उनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस बेहद दुर्गम इलाके से जिंदा बचे पर्वतारोही को बाहर निकलने में कई घंटे लगे।

स्नोहोमिश काउंटी के हेलीकॉप्टर बचाव दल ने तीनों मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तरी कैस्केड्स पर्वत शृंखला, जो कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से लेकर वाशिंगटन राज्य तक फैली हुई है, ग्लेशियर और अल्पाइन इलाकों के कारण पर्वतारोहियों के बीच खासा लोकप्रिय है।

POLICE, US

अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: दो भारतीय छात्र दर्दनाक मौत का शिकार, एक गंभीर रूप से घायल

TRUMP, US, DONALD

ट्रंप की ऐतिहासिक मध्य पूर्व यात्रा की शुरुआत, सऊदी अरब में पहला पड़ाव