आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी, वीर वायु सैनिकों को दी ज़बरदस्त जीत की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन का दौरा कर भारतीय वायुसेना के जांबाज़ जवानों से मुलाकात की। हाल ही में हुए सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए उन्होंने वायु सैनिकों को दिल से बधाई दी और उनके अदम्य साहस की जमकर सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत हमेशा अपने सशस्त्र बलों का ऋणी रहेगा। हमारे जवानों का साहस, बलिदान और समर्पण अद्वितीय है। वे हर हाल में देश की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं।”

गौरतलब है कि 10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त करते हुए कई प्रमुख एयरफोर्स स्टेशनों को निशाना बनाया था। इस सटीक और साहसिक मिशन के चलते पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा और उसे बैकफुट पर आना पड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल भारतीय वायुसेना के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह भी साबित कर गया कि भारत अपने वीर सैनिकों के पराक्रम को कभी नहीं भूलता।

मणिपुर: आरएसएस कार्यालय पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी दबोचे गए

BADRINATH, CHAAR DHAM

12 साल बाद बदरीनाथ धाम में फिर से गूंजेगी वेदों की स्वरध्वनि, 15 मई से शुरू होगा दिव्य पुष्कर कुंभ मेला