मेष (Aries)
आज खर्च और कमाई दोनों बराबरी पर रहेंगे, लेकिन बेवजह की टेंशन और संतान से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें और कामकाज सीमित रखें। भरोसे के भरोसे न बैठें।
शुभ अंक: 2, 6, 8
वृषभ (Taurus)
सहयोग और तालमेल से बनेंगे बिगड़े काम। लोगों से मिलना-जुलना फायदेमंद रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा, यात्रा भी सुखद परिणाम देगी।
शुभ अंक: 4, 6, 8
मिथुन (Gemini)
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। कोई यात्रा सार्थक साबित होगी और समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी।
शुभ अंक: 5, 7, 8
कर्क (Cancer)
राजकीय लाभ और संपत्ति से फायदा संभव है। पुरानी गलतियों का पछतावा होगा, लेकिन रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल।
शुभ अंक: 4, 6, 7
सिंह (Leo)
आय में इज़ाफा होगा। संतान और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।
शुभ अंक: 2, 5, 6
कन्या (Virgo)
परिवार और सहयोगियों की मदद से बनेंगे सारे काम। लेकिन, मीठी बातों में फंसा कर धोखा देने वालों से सतर्क रहें।
शुभ अंक: 4, 5, 7
तुला (Libra)
साझेदारी के काम में मिलेगा फायदा। योजना अनुसार कार्य पूरे होंगे, लेकिन जोखिम से दूर रहना ही समझदारी होगी।
शुभ अंक: 3, 5, 7
वृश्चिक (Scorpio)
उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि, नकारात्मक सोच से बचें। समाज में इज्ज़त बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 2, 4, 6
धनु (Sagittarius)
आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी। व्यस्तता रहेगी लेकिन कार्यों में सफलता और सुख मिलेगा।
शुभ अंक: 4, 6, 7
मकर (Capricorn)
थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी यात्रा का अच्छा नतीजा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1, 3, 5
कुंभ (Aquarius)
आज बहुत सोच-समझकर कदम उठाएं। कारोबार में ठहराव रहेगा और स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। भरोसेमंद लोग धोखा दे सकते हैं।
शुभ अंक: 3, 4, 6
मीन (Pisces)
सरकारी लाभ और संपत्ति से फायदा मिलने के संकेत हैं। मेहनत रंग लाएगी और इच्छाएं पूरी होने के आसार हैं।
शुभ अंक: 2, 4, 6