GLOBAL MARKET

ग्लोबल मार्केट्स में हलचल, एशियाई बाजारों में जबरदस्त खरीदारी का माहौल

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं, लेकिन एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजारों ने बीते सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और हरे निशान के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त बनाते नजर आ रहा है। वहीं, यूरोपीय बाजारों में बिकवाली का दबाव हावी रहा, जिससे वहां गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बाजारों में बीती रात खरीदारी का जोर रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.43% की बढ़त के साथ 5,631.28 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक ने 0.27% की छलांग लगाकर 17,738.16 अंक का स्तर छुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स इस समय 246.05 अंक यानी 0.60% उछलकर 41,360.02 अंक पर कारोबार कर रहा है, जिससे बाजार में सकारात्मक ऊर्जा दिख रही है।

यूरोप में हालांकि स्थिति थोड़ी कमजोर रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.45% टूटकर 8,559.33 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स ने 0.92% की गिरावट के साथ 7,626.84 अंक पर सत्र समाप्त किया, जबकि डीएएक्स इंडेक्स 0.58% कमजोर होकर 23,115.96 अंक तक लुढ़क गया।

अब बात करें एशियाई बाजारों की, तो यहां तेजी का जोर है। एशिया के 9 प्रमुख बाजारों में से 7 मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, सेट कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सेट कंपोजिट 0.46% गिरकर 1,214.60 अंक पर और जकार्ता कंपोजिट 0.50% टूटकर 6,891.48 अंक पर कारोबार कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.22% की बढ़त के साथ 24,471.50 अंक पर है। निक्केई इंडेक्स भी 0.27% चढ़कर 36,879.54 अंक तक पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज सबसे जोरदार प्रदर्शन किया है, यह 250.03 अंक यानी 1.09% की छलांग लगाकर 22,941.91 अंक पर पहुंच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 0.73% की बढ़त के साथ 20,697.32 अंक पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा कोस्पी 0.55% की तेजी के साथ 2,588.07 अंक पर, शंघाई कंपोजिट 0.38% ऊपर 3,355.26 अंक पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.20% की बढ़त के साथ 3,873.05 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।

कुल मिलाकर, ग्लोबल मार्केट्स में जहां एक तरफ अमेरिका और एशिया में तेजी का माहौल है, वहीं यूरोप में कमजोरी देखने को मिली है। निवेशकों की नजर अब आगे आने वाले संकेतों पर टिकी हुई है।

GOLD- SILVER, SONA- CHANDI

सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल! देशभर के बाजारों में तेज़ी का माहौल

BSE, NSE, MARKET

शेयर बाजार में शुरुआती झटका: सेंसेक्स-निफ्टी फिसले