ARMY

पाकिस्तान की सेना की अंधाधुंध गोलाबारी से पुंछ में मची तबाही, तीन नागरिकों की दर्दनाक मौत

पुंछ। जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है, और आतंकवादी हमले के बाद से सीमा पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। पिछले दो दिनों से जारी गोलीबारी ने पुंछ जिले के नागरिकों को मुश्किल में डाल दिया है। पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की, जिससे तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई।

रात के अंधेरे में छह से सात मई की रात पाकिस्तान की सेना ने पुंछ सेक्टर में तोपखाने से भारी गोलाबारी की, जिसका निशाना नागरिक इलाकों को बनाया गया। इस गोलाबारी में तीन लोग मारे गए हैं। मृतकों की पहचान मोहम्मद आदिल (शाहीन नूर का बेटा), सलीम हुसैन (अल्ताफ हुसैन का बेटा) और रूबी कौर (शालू सिंह की पत्नी) के रूप में हुई है। गोलाबारी से कई घरों को नुकसान हुआ और सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना संघर्ष विराम उल्लंघन का सख्त और संतुलित तरीके से जवाब दे रही है। हमारी सेना नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है और सीमा पार से हो रही आक्रामकता का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। पुंछ सेक्टर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

CONGRESS

कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना के साथ खड़ी होने का किया ऐलान

AMIT SHAH

ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह की टिप्पणी- ‘हमारे सशस्त्र बलों पर है गर्व’