श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त कूटनीतिक कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान एक बार फिर सीमा पर अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है। बीती रात पाक सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अंधाधुंध तोपों से गोलाबारी कर संघर्ष विराम की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं।
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि इस बार पाकिस्तान ने पहली बार तोपखाने का इस्तेमाल करते हुए निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया, जिसमें तीन मासूम लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर दिया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जम्मू संभाग के आयुक्त ने जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को एहतियातन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।



