RASHIFAL, horoscope, RASHI

06 मई 2025- आज का राशिफल 

मेष:
काम में आ रही अड़चनें हटेंगी और सफलता की राह खुलेगी। सुविधाओं और तालमेल से तरक्की मिलेगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। यात्रा आपके लिए शुभ रहेगी और मां के पक्ष से विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। तनावमुक्त माहौल बनेगा। शुभांक: 2, 4, 5

वृष:
सावधान रहें! विरोधी नुकसान की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार के लिए समय और धन खर्च होगा। लेन-देन में पारदर्शिता जरूरी है। दिन के पहले हिस्से में किस्मत आपका साथ देगी। कारोबारी प्रगति के अच्छे संकेत हैं। अटकी डील पूरी करने की कोशिश करें। शुभांक: 2, 3, 7

मिथुन:
आज आपके प्लान बिना किसी अड़चन के पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे। सुबह-सुबह अपने जरूरी काम निपटा लें, फायदा होगा। व्यापार और कारोबार में स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक मुनाफे के संकेत हैं। शुभांक: 2, 3, 5

कर्क:
अपने काम को सबसे पहले पूरा करने की सोच बनाएं। उम्मीद और जोश से नई ऊर्जा मिलेगी। तरक्की के मौके लाभकारी रहेंगे। हल्की आर्थिक तंगी हो सकती है लेकिन पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशियां लाएगी। आत्मविश्वास से फैसले लें। शुभांक: 3, 4, 6

सिंह:
धार्मिक आस्था मजबूत होगी, लेकिन बेवजह की चिंताओं से मन बेचैन रह सकता है। काम की व्यस्तता से आराम कम होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। थकान महसूस हो सकती है लेकिन सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। फोकस बनाए रखें। शुभांक: 1, 3, 4

कन्या:
परिवार का साथ काम को आसान बना देगा। हालांकि समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। साझेदारी के कामों में फायदा मिलेगा। नई साझेदारियां और तालमेल कारोबार में नई राह दिखाएंगे। इच्छित कार्य पूरे होंगे। शुभांक: 2, 5, 7

तुला:
प्लानिंग से काम आसान हो जाएंगे। रिस्क लेने से बचें। लेन-देन में समझदारी रखें। दिमाग में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए जरूरी फैसले सोच-समझकर लें। उत्साह से आगे बढ़ेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। शुभांक: 3, 6, 8

वृश्चिक:
थोड़ा तनाव और विरोध झेलना पड़ सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्च और आमदनी बराबर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मेल-जोल से फायदे के मौके बनेंगे। शुभांक: 3, 6, 7

धनु:
नए साझेदारियों और तालमेल से कारोबार को नई दिशा मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी को नुकसान पहुंचाने की सोच नुकसानदेह हो सकती है, इसलिए पॉजिटिव सोच रखें। धार्मिक कामों में समय और धन खर्च होगा। कर्ज और रोग से राहत मिलेगी। शुभांक: 2, 4, 6

मकर:
यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सतर्क रहें क्योंकि अपने समझे जाने वाले लोग धोखा दे सकते हैं। काम को प्राथमिकता दें। आर्थिक फायदा होगा। अपने काम पर फोकस बनाए रखें, सफलता करीब है। शुभांक: 4, 5, 6

कुंभ:
धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आने लगेंगे। मेल-जोल से फायदा मिलेगा। यात्रा से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। उत्साह से भरे रहेंगे। सुखद अनुभव होंगे और लाभकारी मौके बनेंगे। इच्छित कार्य पूरे होंगे। शुभांक: 3, 6, 7

मीन:
दोपहर के बाद उम्मीदें मजबूत होंगी। जरूरी काम आज ही निपटा लें, वरना समय बर्बाद हो सकता है। भाई-बहनों से मतभेद की आशंका है। कारोबार में ध्यान देंगे तो फायदा मिलेगा। इच्छित काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शुभांक: 1, 3, 5

सैन डिएगो तट पर नाव पलटने से तीन की मौत, नौ लोग लापता

पलवल: रेलवे ट्रैक पर रखा गया बड़ा पत्थर, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा