BSE, NSE, MARKET

शेयर बाजार में जोश: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की। शुरुआती घंटों में ही सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछल गया और निफ्टी ने भी मजबूती की रफ्तार पकड़ ली। बाजार खुलते ही खरीदारों का जोर देखने को मिला, जिससे निवेशकों में उत्साह लौट आया।

बीएसई का सेंसेक्स 159 अंक की तेजी के साथ 80,661 के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनटों में हल्की उठापटक के बाद खरीदारों का दबदबा बन गया और बाजार रफ्तार पकड़ता गया। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 400 अंक की छलांग लगाकर 80,902 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई का निफ्टी भी 72 अंक की बढ़त के साथ 24,419 के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही लिवाली और बिकवाली के बीच खींचतान देखने को मिली, लेकिन 15 मिनट के भीतर ही खरीदार हावी हो गए। सुबह 10:15 बजे निफ्टी 129 अंक की मजबूती के साथ 24,476 पर पहुंच गया।

👉 बाजार में तेजी के इस दौर में अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 5% तक की जोरदार बढ़त देखी गई। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा, ओएनजीसी, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयरों में 5% तक की गिरावट रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेत और निवेशकों की मजबूत लिवाली ने घरेलू बाजार को सपोर्ट दिया है। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

GOLD

सोने में छलांग, चांदी की चमक फीकी! 24 कैरेट गोल्ड 95,880 रुपये तक पहुंचा

GLOBAL MARKET

🌏 ग्लोबल मार्केट से आई अच्छी खबर! एशियाई बाजारों में भी तेजी, अमेरिकी बाजारों ने किया दमदार प्रदर्शन