GOLD

सोने में छलांग, चांदी की चमक फीकी! 24 कैरेट गोल्ड 95,880 रुपये तक पहुंचा

नई दिल्ली। सोने में लगातार गिरावट के बाद आज दमदार तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमत ने गिरावट का रास्ता पकड़ लिया। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज सोना ₹200 से ₹220 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत में ₹1,000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹95,880 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹87,900 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में भी दाम इसी के आसपास बने हुए हैं।

देशभर के बाजारों में सोने की नई कीमतें:

🔸 मुंबई:
24 कैरेट – ₹95,730/10 ग्राम
22 कैरेट – ₹87,750/10 ग्राम

🔸 कोलकाता:
24 कैरेट – ₹95,730/10 ग्राम
22 कैरेट – ₹87,750/10 ग्राम

🔸 चेन्नई:
24 कैरेट – ₹95,730/10 ग्राम
22 कैरेट – ₹87,750/10 ग्राम

🔸 अहमदाबाद:
24 कैरेट – ₹95,780/10 ग्राम
22 कैरेट – ₹87,800/10 ग्राम

🔸 लखनऊ:
24 कैरेट – ₹95,880/10 ग्राम
22 कैरेट – ₹87,900/10 ग्राम

🔸 पटना:
24 कैरेट – ₹95,780/10 ग्राम
22 कैरेट – ₹87,800/10 ग्राम

🔸 जयपुर:
24 कैरेट – ₹95,880/10 ग्राम
22 कैरेट – ₹87,900/10 ग्राम

दक्षिण भारत में भी सोना महंगा

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इन शहरों में 24 कैरेट सोना ₹95,730 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹87,750 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों ने निवेशकों को निराश किया। दिल्ली में चांदी ₹97,000 प्रति किलो पर पहुंच गई, जो पिछले दिन से ₹1,000 कम है।

👉 विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों के दबाव और डॉलर की चाल के चलते सोने में यह तेजी आई है, जबकि चांदी पर दबाव बना हुआ है।

BABA, RAMBHADRACHARYA

नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग: जनकपुरधाम से बोले जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य

BSE, NSE, MARKET

शेयर बाजार में जोश: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी में जोरदार उछाल