जनकपुरधाम। प्रसिद्ध धर्मगुरु जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने नेपाल को दोबारा हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत विश्व के इकलौते हिन्दू राष्ट्र की पहचान खत्म कर दी गई।
जनकपुरधाम पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा, “नेपाल को क्रिश्चियन और मुस्लिम धर्मांतरण के जरिए उसकी हिन्दू पहचान से दूर कर दिया गया। अब समय आ गया है कि नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र का दर्जा दिया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ नेपाल ही नहीं, बल्कि भारत को भी हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए।
जब पत्रकारों ने नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर सवाल किया, तो स्वामी रामभद्राचार्य ने साफ कहा, “न राजा चाहिए, न राजशाही… सिर्फ हिन्दू राष्ट्र चाहिए।” सवाल दोहराए जाने पर भी उन्होंने अपने रुख को दोहराते हुए कहा, “नहीं राजा नहीं, सिर्फ हिन्दू राष्ट्र।”