GLOBAL MARKET

ग्लोबल मार्केट में जोश, एशियाई बाजारों में भी खरीदारी की बहार!

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव सिग्नल्स के बीच आज एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजारों ने कमजोर जीडीपी डेटा के बावजूद शानदार रिकवरी दिखाई, जिससे दुनियाभर के निवेशकों में नया जोश भर गया है।

👉 अमेरिकी बाजारों की मजबूती:
पिछले सेशन में डाउ जॉन्स करीब 1,000 अंक की रिकवरी करने में सफल रहा। S&P 500 0.63% चढ़कर 5,604.14 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक ने 1.52% की छलांग लगाते हुए 17,710.74 का स्तर छू लिया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज 330 अंक से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।

👉 एशियाई बाजारों में हर तरफ हरा ही हरा:
एशिया के 9 में से 8 बड़े बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

  • गिफ्ट निफ्टी 265 अंक चढ़कर 24,659.50 पर
  • निक्केई 323 अंक उछलकर 36,775.97 पर
  • ताइवान वेटेड 447 अंक की जोरदार छलांग के साथ 20,682.69 पर
  • हैंग सेंग 383 अंक की तेजी के साथ 22,502.82 पर

इसके अलावा सेट कंपोजिट, कोस्पी, स्ट्रेट्स टाइम और जकार्ता कंपोजिट भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, चीन के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी की वजह से शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं हुई।

MARKET, UP, POSITIVE

शेयर बाजार में जबरदस्त धमाल! सेंसेक्स पहली बार 81,000 के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर

मैड्रिड ओपन 2025: कोको गॉफ का धमाका, स्वियातेक को मात देकर पहली बार फाइनल में पहुंचीं