जमशेदपुर की शांभवी जायसवाल ने रचा इतिहास, ICSE 10वीं बोर्ड में 100% अंक लाकर बनी देश की टॉपर

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर की होनहार छात्रा शांभवी जायसवाल ने पूरे देश में परचम लहराते हुए ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं, पूरा झारखंड और देश गर्व से गौरवान्वित हो उठा है।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा बुधवार को घोषित नतीजों में लोयला स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा शांभवी ने 10वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। यह सफलता अपने आप में मिसाल बन गई है।

शांभवी के पिता डॉ. अभिषेक जायसवाल मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं, जबकि मां डॉ. ओजस्वी शंकर टाटा मणिपाल हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल प्राचार्य, उप-प्राचार्य और शिक्षकों को दिया है।

भविष्य की योजना साझा करते हुए शांभवी ने बताया कि वह आगे 12वीं में विज्ञान विषयों के साथ पढ़ाई करेंगी और फिर IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं।

इस साल ICSE (10वीं) का कुल पास प्रतिशत 99.09% रहा, जबकि ISC (12वीं) में यह आंकड़ा 99.02% रहा। खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने सफलता में बाजी मारी—छात्राओं का पास प्रतिशत 99.37% और छात्रों का 98.84% रहा।

शांभवी की ये उपलब्धि न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह साबित करती है कि समर्पण और अनुशासन से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है।

PM MODI

‘विक्ट्री डे परेड’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, PM मोदी नहीं होंगे शामिल

ALOK JOSHI, RAW

राष्ट्रीय सुरक्षा को नई दिशा: पूर्व R&AW प्रमुख आलोक जोशी बने NSAB के अध्यक्ष