RASHIFAL, horoscope, RASHI

01 मई 2025- आज का राशिफल

मेष (Aries)

आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों पर गहराई से विचार करें। मानसिक उलझन और असंतोष बना रह सकता है। किसी सूचना से नया निर्णय सामने आ सकता है। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। खर्च बढ़ सकता है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए संजीवनी साबित हो सकती है।
शुभांक: 5, 6, 7


वृषभ (Taurus)

नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता और साहस आज सफलता दिलाएंगे। व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं। दोस्तों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आत्मचिंतन करें और पुराने मित्रों से मुलाकात आपके मूड को बेहतर बनाएगी। यात्राओं का योग है, छात्रों के लिए दिन फायदेमंद।
शुभांक: 5, 7, 8


मिथुन (Gemini)

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है, पर आप शत्रु पक्ष पर भारी रहेंगे। दिनभर मन थोड़ा अशांत रह सकता है।
शुभांक: 4, 6, 7


कर्क (Cancer)

कहीं अटका पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। बेकार के विवादों से दूरी बनाकर काम पर ध्यान दें। पूर्व नियोजित कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार और नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। काम का बोझ रहेगा, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे।
शुभांक: 4, 6, 7


सिंह (Leo)

आज प्रसन्नता का दिन है! जरूरी कार्य आसानी से बनते नजर आएंगे। किसी सभा या गोष्ठी में सम्मान मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ दिन को रोशन करेंगी। व्यवसाय में भी आगे बढ़ने का समय है।
शुभांक: 6, 7, 9


कन्या (Virgo)

स्वास्थ्य में सुधार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ज्ञान और सज्जन व्यक्तियों का साथ मिलेगा। अवरोधित काम पूरे होंगे। यदि बेवजह की दौड़-भाग से बचें, तो दिन सफल रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात का आनंद मिलेगा।
शुभांक: 4, 5, 7


तुला (Libra)

नए उद्योगों और अवसरों की शुरुआत संभव है। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। दिन व्यावसायिक सफलता के लिए अनुकूल है, बस किसी के कहे में आकर जल्दबाज़ी ना करें। सतर्कता जरूरी है। नए संपर्क लाभ देंगे।
शुभांक: 7, 8, 9


वृश्चिक (Scorpio)

जमीन-जायदाद से लाभ और घर-गाड़ी से जुड़ी सुख-सुविधाएं मिलने की संभावना है। पुराने कर्जों से राहत मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन की शुरुआत में जरूरी कार्य निपटा लें, लेकिन आर्थिक योजनाओं को थोड़ा थाम कर चलें।
शुभांक: 4, 6, 8


धनु (Sagittarius)

आज सीमित रूप से ही कार्य सिद्ध होंगे। सेहत का ख्याल रखें। यात्राएं फलदायी रहेंगी। मेल-मिलाप से काम बनेंगे और आर्थिक चिंताएं थोड़ी घटेंगी। नियोजित निवेश से फायदा होगा। परिवार का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाएगा।
शुभांक: 5, 7, 9


मकर (Capricorn)

दिन की शुरुआत में किसी विवाद से बचे, दोपहर के बाद स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। काम आसान बनेंगे और आगे की राह भी साफ दिखेगी। अटका पैसा मिलने से राहत मिलेगी। फालतू के झमेलों में समय न गंवाएं, कार्य पर फोकस करें।
शुभांक: 2, 4, 6


कुंभ (Aquarius)

आज का दिन सुखद अनुभवों से भरा होगा। खर्च बढ़ सकता है लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। धार्मिक कार्यों और ज्ञानवर्धन का योग बन रहा है। पुराने मित्रों से मिलन होगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन उन्नति निश्चित है।
शुभांक: 5, 6, 7


मीन (Pisces)

धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। मुनाफे में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। नकारात्मक सोच से बचें, पुराना संकल्प पूरा होने का समय है। मेहनत और निष्ठा से किया गया काम आत्मविश्वास और पराक्रम को नई ऊंचाई देगा।
शुभांक: 4, 6, 8

ममता बनर्जी ने दीघा के जगन्नाथधाम का उद्घाटन कर दिया धार्मिक एकता का संदेश

AEROPLANE, PLANE

भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस किया बंद, 23 मई तक NO ENTRY!