CM YOGI

मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर यूपी से पाकिस्तानी नागरिकों की सख्त वापसी

  • पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल वापसी, योगी की कड़ी निगरानी में हुआ पूरा ऑपरेशन- सीएम योगी ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए थे

लखनऊ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानियों को त्वरित कार्रवाई के तहत देश से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों और व्यक्तिगत निगरानी के चलते, यूपी पहला राज्य बन गया है, जहां 24 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों की पूरी तरह वापसी सुनिश्चित की गई है। वहीं, अंतिम पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया। इसके तहत सभी राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने का निर्देश दिया गया। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने गृह विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत देश से बाहर भेजा जाए और सुनिश्चित किया जाए कि वे अपने देश लौट जाएं। इसके लिए पुलिस दल भी भेजने का आदेश दिया गया, ताकि उनकी वतन वापसी पूरी तरह सुनिश्चित हो सके।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यूपी के सभी 75 जिलों में तेज़ी से कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था की गई। अब तक राज्य से सभी पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी हो चुकी है। केवल एक पाकिस्तानी नागरिक अभी भी प्रदेश में है, जिसे 30 अप्रैल को पाकिस्तान भेजा जाएगा।

सीएम योगी की सख्त निगरानी और तेज़ कदमों से उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पाकिस्तानी नागरिकों को बिना किसी देरी के उनके देश वापस भेजा गया।

CM DEVENDRA FADNAVIS, MAHARASHTRA, MUMBAI

महाराष्ट्र में पीएम मोदी का ड्रीम बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 2028 तक होगा पूरा: मुख्यमंत्री फडणवीस

भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन विमानों का बड़ा सौदा हुआ पूरा