नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने पर खुशी और गर्व का इज़हार किया। उन्होंने इसे दुनिया भर में हर भारतीय के लिए एक ऐतिहासिक पल और गौरव का क्षण बताया।
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए लिखा, “गीता और नाट्यशास्त्र का यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में स्थान मिलना हमारे अनमोल ज्ञान और समृद्ध संस्कृति की वैश्विक पहचान है। इन दोनों ने सदियों से मानवता और चेतना को दिशा दी है।”
इससे पहले, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर इस ऐतिहासिक खबर को साझा करते हुए बताया था कि गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के प्रतिष्ठित रजिस्टर में शामिल किया गया है।



