नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही फिर से शुरू हो सकती है, और इस संबंध में तीर्थयात्रियों के लिए शीघ्र ही आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री की हालिया चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने विमान सेवा फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत, दोनों देशों के तकनीकी दल अब इस पर विचार कर रहे हैं कि विमान सेवाओं को कैसे बहाल किया जाए। दोनों देशों के नागर विमानन अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है, जिसमें उड़ान सेवाओं की नई रूपरेखा और औपचारिकताओं पर चर्चा की जा रही है।