नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का तगड़ा पलटवार, हरदीप पुरी ने कांग्रेस को किया कटघरे में

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां कांग्रेस इसे सियासी प्रतिशोध का मामला मानती है, वहीं भाजपा ने इस पर तीखा पलटवार किया है।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “जब ईडी ने चार्जशीट दाखिल की, तो कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताकर बयानबाजी शुरू कर दी। उन्हें अब आत्मचिंतन करना चाहिए, क्योंकि वे अपने ही कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं।” पुरी ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के खिलाफ खुलकर प्रदर्शन करना चाहिए।

हरदीप सिंह पुरी ने यह भी दावा किया कि यह मामला धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का एक स्पष्ट उदाहरण है। “कांग्रेस ने इस मामले को लटकाए रखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी, वकीलों का इस्तेमाल किया, और मामले को सिरे से पटरी से उतारने की कोशिश की,” उन्होंने कहा।

पुरी ने कहा, “नेशनल हेराल्ड की शुरुआत 1937 में हुई थी, लेकिन यह 2008 में बंद हो गया। मामला 2012-13 में शुरू हुआ जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। 50 लाख रुपये में 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का अधिग्रहण किया गया। यह सीधा मामला फ्रॉड, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का है।”

उन्होंने यह भी कहा कि मामले का निस्तारण समय ले सकता है, लेकिन “यहां देर है, अंधेर नहीं। कानून अपना काम कर रहा है।”

अब भाजपा ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ एक कानूनी मामला नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का बड़ा मामला है, जिसका खुलासा होना बाकी है।

KHARGE

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनरेगा में 400 रुपये दैनिक मजदूरी और 150 दिन के रोजगार की मांग की

गुजरात के पाटन जिले में बस और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर, छह की मौत