प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने रामेश्वरम से तांबरम (चेन्नई) के बीच एक नई ट्रेन सेवा और एक तटरक्षक जहाज की भी शुरुआत की। यह पंबन सी ब्रिज मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रेलवे संपर्क होगा।

इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की सफल राजकीय यात्रा के बाद अपनी वापसी के क्रम में रामेश्वरम पहुंचे। हवाई मार्ग से रामेश्वरम आते समय उन्होंने आकाश से राम सेतु के दिव्य दर्शन किए। इसी यात्रा के दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी पुण्य लाभ प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अनुभव को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा,
“आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से लौटते समय मुझे आकाश से राम सेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला। यह ईश्वरीय संयोग ही था कि उसी समय मैं वर्चुअल रूप से अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के भी दर्शन कर रहा था। मेरी प्रार्थना है कि प्रभु श्रीराम की कृपा हम सभी पर बनी रहे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका में भारतीय सहयोग से दो प्रमुख रेलवे परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भाजपा स्थापना दिवस पर बोले नड्डा – सिद्धांतों से कभी नहीं किया समझौता