नई दिल्ली। शुक्रवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में 1,090 से 1,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी की दरों में जबरदस्त 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना 91,640 से 91,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 84,000 से 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। वहीं, चांदी की कीमत दिल्ली में घटकर 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
- दिल्ली:
- 24 कैरेट सोना – ₹91,790/10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना – ₹84,150/10 ग्राम
- मुंबई:
- 24 कैरेट – ₹91,640
- 22 कैरेट – ₹84,000
- अहमदाबाद:
- 24 कैरेट – ₹91,690
- 22 कैरेट – ₹84,050
- चेन्नई:
- 24 कैरेट – ₹91,640
- 22 कैरेट – ₹84,000
- कोलकाता:
- 24 कैरेट – ₹91,640
- 22 कैरेट – ₹84,000
- लखनऊ:
- 24 कैरेट – ₹91,790
- 22 कैरेट – ₹84,150
- पटना:
- 24 कैरेट – ₹91,690
- 22 कैरेट – ₹84,050
- जयपुर:
- 24 कैरेट – ₹91,790
- 22 कैरेट – ₹84,150
- बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर:
- 24 कैरेट – ₹91,640
- 22 कैरेट – ₹84,000
देशभर के अन्य राज्यों और प्रमुख शहरों में भी सोने के भावों में गिरावट का यही रुख देखने को मिला है। निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए यह गिरावट खरीदारी के लिहाज से एक अहम मौका हो सकता है, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मांग और आर्थिक संकेतकों के आधार पर कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।