ग्लोबल मार्केट में बड़ी गिरावट, एशियाई बाजारों में भी दिखा दबाव

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में आज भारी गिरावट का माहौल देखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति के असर से दुनियाभर के शेयर बाजारों में जोरदार बिकवाली का दबाव बना है। अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया तक के बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट का दौर
टैरिफ नीति को लेकर आशंकाओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स 274.45 अंक यानी 4.84% टूटकर 5,396.52 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक ने 1,050.44 अंक (5.97%) की गिरावट के साथ 16,550.61 का स्तर छुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 239.18 अंक यानी 0.59% की कमजोरी के साथ 40,306.75 पर ट्रेड कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में भी भारी गिरावट
यूरोप में भी निवेशकों का भरोसा कमजोर रहा। एफटीएसई इंडेक्स 133.74 अंक (1.58%) गिरकर 8,474.74 पर बंद हुआ, जबकि सीएसी इंडेक्स 259.85 अंक (3.42%) गिरकर 7,598.98 पर और डीएएक्स इंडेक्स 673.45 अंक (3.10%) गिरकर 21,717.39 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों पर भी असर
एशिया के ज्यादातर शेयर बाजार आज लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, हॉन्ग कॉन्ग, ताइवान, इंडोनेशिया और चीन के बाजार आज छुट्टी के कारण बंद हैं।
बाकी बाजारों की बात करें तो:

  • गिफ्ट निफ्टी 289.50 अंक (1.24%) गिरकर 23,025 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोस्पी इंडेक्स 1.66% की गिरावट के साथ 2,445.47 पर पहुंचा।
  • निक्केई इंडेक्स में 1,202.42 अंक (3.46%) की बड़ी गिरावट, फिलहाल यह 33,533.51 पर है।
  • स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 2.90% टूटकर 3,828.09 पर और
  • सेट कंपोजिट इंडेक्स 2.49% गिरकर 1,132.93 पर ट्रेड कर रहा है।

ट्रंप की टैरिफ नीति से उत्पन्न वैश्विक अस्थिरता के चलते निवेशकों में चिंता बढ़ी है और इसका असर सभी प्रमुख बाजारों पर साफ देखा जा रहा है।

धनुष की ‘इडली कढ़ाई’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दमदार लुक में नजर आए एक्टर

ट्रंप की टैरिफ नीति से हिला बाजार, शुरुआती घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट