मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। कारोबार में तेजी और लेन-देन की परेशानियां दूर होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भी समय और धन निवेश करेंगे। दूसरों के सहयोग से आपका काम जल्दी पूरा होगा, लेकिन बिना सोच-समझे उधार देना नुकसानदायक साबित हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलकर मन खुश होगा।
शुभांक: 5, 7, 9
वृष: आज के दिन सावधानी बरतनी होगी क्योंकि कुछ करीबी ही आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। परिवार का सहयोग काम को आसान बनाएगा। व्यापार में नए तालमेल से सफलता मिलेगी। अपनी सूझ-बूझ से फैसले लें और समय का सही इस्तेमाल करें।
शुभांक: 2, 5, 7
मिथुन: अकेलेपन को छोड़कर टीम के साथ चलना फायदेमंद रहेगा। दोपहर के बाद बाधाएं खत्म होंगी और काम आसानी से बनेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है। जीवनसाथी या मित्रों के साथ साझेदारी में लाभ होगा।
शुभांक: 2, 5, 6
कर्क: कहावत “आगे-आगे गौरख जागे” आज सच साबित होगी। मेहमानों का आगमन होगा और रुका हुआ पैसा मिलने में मदद मिलेगी। हालांकि, कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावट महसूस होगी और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, फिर भी आपका काम आसानी से बनेगा।
शुभांक: 4, 6, 8
सिंह: मेल-मिलाप से काम बनेंगे और रास्ते साफ होंगे। कामकाज में आई बाधाएं दूर होंगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। यात्रा शुभ फल देगी। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें।
शुभांक: 3, 5, 7
कन्या: आत्मविश्वास में इजाफा होगा, लेकिन व्यापार में बाधाएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। दूरगामी यात्रा लाभदायक होगी। समन्वय से कामों में तरक्की होगी और आर्थिक हित साधने में मदद मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
शुभांक: 2, 4, 7
तुला: स्वास्थ्य सुधार के लिए खर्चा हो सकता है। लेन-देन में पारदर्शिता रखें। दोपहर तक समय आपके पक्ष में रहेगा और कारोबार में प्रगति होगी। मेहनत का फल मिलेगा, अपने काम पर पूरी नजर रखें।
शुभांक: 3, 5, 7
वृश्चिक: धार्मिकता और कर्म में रुचि बढ़ेगी। कल की मेहनत आज रंग लाएगी। आलस्य त्यागें। व्यापार में नए संबंध और समन्वय होंगे। दोस्तों के साथ साझेदारी लाभदायक रहेगी। पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी।
शुभांक: 3, 5, 7
धनु: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग रहेगा, लेकिन संतान या पत्नी की तरफ से थोड़ी चिंता हो सकती है। शिक्षा के मामले में संदेह है। व्यवसाय और नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा लाभदायक होगी, लेकिन मित्रों से सावधानी रखें।
शुभांक: 1, 3, 5
मकर: पढ़ाई-लिखाई में कमजोरी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और सम्मान बढ़ेगा। मेहनत से रास्ता खुलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी निष्ठा से आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेंगे।
शुभांक: 2, 4, 8
कुंभ: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है, व्यसनों से बचें। व्यापार में तरक्की होगी लेकिन अधीनस्थ कम सहयोग देंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। शिक्षा में अनिश्चितता रहेगी। यात्रा का योग है और आय के अवसर बनेंगे।
शुभांक: 4, 6, 8
मीन: जीवनसाथी का सुझाव लाभकारी रहेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य त्यागें और पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करें। आर्थिक लाभ शानदार होगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभांक: 4, 6, 7
