RASHIFAL, horoscope, RASHI

25 मई 2025- आज का राशिफल

मेष:
आज जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। घर, वाहन जैसी सुविधाओं में वृद्धि होगी। कर्ज और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। सुबह जल्दी उठकर महत्वपूर्ण काम निपटाएं, लेकिन पैसों की सुविधा थोड़ी सीमित रहेगी।
शुभ अंक: 3, 5, 7

वृष:
कामकाज सीमित रहेंगे और स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। मेलजोल से काम बनने की संभावना है। आर्थिक चिंताएं कम होंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 5, 6, 9

मिथुन:
आज अपने कामकाज पर दोबारा सोचें। मानसिक तनाव और असंतोष रह सकता है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, शत्रु और चिंता से बचें। किसी करीबी की सलाह लाभदायक साबित होगी।
शुभ अंक: 2, 5, 7

कर्क:
संतोष का भाव सफलता दिलाएगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। मित्रों की अनदेखी न करें। यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन शिक्षा में दिक्कत आ सकती है।
शुभ अंक: 5, 6, 7

सिंह:
स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। व्यापार में तरक्की होगी और नौकरी में सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर विजय संभव है। परिवार में कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं, लेकिन स्वविवेक से सब ठीक होगा।
शुभ अंक: 4, 6, 7

कन्या:
रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। योजनाबद्ध काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में मजबूती आएगी। आलस्य त्यागकर सक्रिय रहें।
शुभ अंक: 6, 8, 9

तुला:
खुशियों भरा दिन है, सभी जरूरी काम पूरे होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी। आनंद और उत्साह से भरा समय।
शुभ अंक: 6, 7, 8

वृश्चिक:
स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान-विज्ञान में बढ़ोतरी और मित्रों का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। संतान की तरक्की के भी योग हैं।
शुभ अंक: 5, 6, 8

धनु:
नए उद्योगों में सफलता मिलेगी। विश्वसनीय लोगों की सलाह मानें। सरकारी कामों में सावधानी रखें। जोश के साथ-साथ समझदारी से काम करें।
शुभ अंक: 5, 6, 7

मकर:
अकेलापन छोड़ें। दोपहर के बाद बाधाएं दूर होंगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। व्यर्थ समय गंवाए बिना अपने काम पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 5, 8, 9

कुंभ:
खुशियों भरा और व्यस्त दिन। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन शुभ कार्यों का फल मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। संयमित भाषा का प्रयोग करें।
शुभ अंक: 3, 7, 9

मीन:
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। लाभ के मजबूत अवसर हैं। पुराने वादे पूरे होंगे। आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। इच्छित काम सफल होंगे।
शुभ अंक: 1, 6, 9

SHUBMAN GILL

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल होंगे नए कप्तान!

विध्वंसक युद्धपोत की लांचिंग फेल होते ही भड़के किम जोंग, तीन बड़े अफसरों की कराई गिरफ्तारी