RASHIFAL, horoscope, RASHI

24 मई 2025- आज का राशिफल

मेष
आज लेन-देन में पूरी स्पष्टता बनाए रखें, आर्थिक तंगी से जल्द राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार के सदस्य आपकी मदद के लिए साथ खड़े होंगे। कोई खास वस्तु या नया आभूषण मिलने वाला है, जो खुशी लेकर आएगा। व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। बिगड़े काम बनने की पूरी संभावना है।

शुभांक: 3, 6, 8


वृष
आज का दिन बहुत खास है, आज की सुविधा कल नहीं मिलेगी, इसे पूरी तरह से भुनाएं। हालांकि मित्रों के प्रति थोड़ा सावधान रहें। व्यापारिक मोर्चे पर स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरी में सामान्य परिणाम मिलेंगे। पढ़ाई में मन कम लगेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

शुभांक: 4, 6, 8


मिथुन
परिवार में प्यार और तालमेल बढ़ेगा। मित्रों को नजरअंदाज न करें, उनसे सहयोग मिलेगा। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन दूसरों के सहयोग से काम बन जाएगा। यश बढ़ेगा, पर पढ़ाई में थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा और घर मेहमानों की चहल-पहल से गुलजार रहेगा।

शुभांक: 3, 5, 7


कर्क
कामकाज में सफलता मिलेगी और वरिष्ठों से प्रोत्साहन भी मिलेगा। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। बुद्धि, ताकत और पराक्रम आपके पक्ष में रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। मनचाहे काम पूरे होंगे।

शुभांक: 2, 4, 6


सिंह
संतान की परेशानियां खत्म होंगी और आपका स्वभाव सौम्य बनेगा, जो आपको और भी सफल बनाएगा। धार्मिक आस्थाएं मजबूत होंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। परामर्श लेकर कार्य करें, सहयोग मिलेगा।

शुभांक: 1, 3, 5


कन्या
समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, पर आप ध्यान केंद्रित रखकर कामयाबी पा सकते हैं। कामकाज में सावधानी बरतें और विवादों से बचें। व्यापारिक यात्राएं फिलहाल टालें। धन लाभ के योग हैं, लेकिन विरोधियों पर नजर रखें।

शुभांक: 4, 6, 8


तुला
जो भी काम चल रहा है, उसे संभाल कर रखें। निराश न हों, वक्त बदलेगा। कारोबार में बाधाएं मानसिक तनाव दे सकती हैं। शत्रु सावधान रहें। संतान से जुड़े मामले ध्यान रखें। परिवार में हल्की-फुल्की परेशानियां आ सकती हैं। धन-लेन-देन में सतर्कता जरूरी है।

शुभांक: 5, 7, 9


वृश्चिक
परिवार में शादी या अन्य शुभ अवसर का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सरकारी सम्मान मिलने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपने काम खुद संभालें, दूसरों पर पूरी तरह भरोसा न करें।

शुभांक: 2, 6, 9


धनु
घर और व्यवसाय को अलग रखें। नए परिचय भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास से काम करेंगे तो सफलता निश्चित है। व्यापारिक रिश्तों में प्रगति होगी। कार्यस्थल पर नियमों का पालन करें। कोई नया आभूषण या वस्तु मिल सकती है।

शुभांक: 6, 8, 9


मकर
भावुकता में आकर जल्दबाजी से बचें। कर्ज देने से परहेज करें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। बातचीत में संयम जरूरी है। मानसिक तनाव और संतान से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कला से जुड़े जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

शुभांक: 4, 7, 9


कुंभ
सरकारी मदद आपके साथ रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पुराने विवाद खत्म होंगे। आर्थिक मजबूती के लिए मन केंद्रित रहेगा। अच्छे अवसर मिलेंगे, उनका लाभ उठाएं। परिवार और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। बकाया धन वापस मिलेगा।

शुभांक: 3, 6, 9


मीन
नई आय के स्रोत बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी। पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। लम्बी यात्राएं हो सकती हैं और चुनौतीपूर्ण कार्यों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में आपकी मेहनत की परीक्षा होगी, लेकिन सफलता आपके कदम चूमेगी।

शुभांक: 2, 4, 7

VIJAY SHAH

मप्र मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार मांगी माफी

SHUBMAN GILL

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल होंगे नए कप्तान!