मेष
सुबह की महत्वपूर्ण सफलता से आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। कोई लाभदायक काम करने के लिए बेहतर मौके मिलेंगे। कम मेहनत में भी फायदा होगा। कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और घरेलू कीमती वस्तुएं खरीदने का भी समय है।
शुभ अंक: 1, 5, 7
वृष
परामर्श और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यवसाय में कुछ उलटफेर हो सकते हैं, जिससे सावधानी जरूरी है। संपत्ति के निर्माण या मरम्मत में खर्च बढ़ेगा। किसी की तंज़भरी बात से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 2, 5, 6
मिथुन
विश्वस्त लोगों की सलाह मानें। सरकारी कार्यों में सतर्क रहें, सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। जोश में आकर काम करने की बजाय होशियार बनें। नए आगंतुकों से लाभ होगा। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए यात्रा होगी।
शुभ अंक: 5, 7, 9
कर्क
पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। मेहनत से काम सफल होंगे। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगत से बचें। नौकरी में सतर्कता जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन पत्नी-बच्चों से थोड़ी चिंता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 1, 3, 6
सिंह
दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग जरूरी है। आत्मचिंतन का समय है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधीनस्थों से सहयोग कम मिलेगा और भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक: 5, 7, 9
कन्या
रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। व्यर्थ की बातों में समय न गंवाएं और अपने काम पर फोकस करें। सुबह-सुबह महत्वपूर्ण कार्य निपटाएं। पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ अंक: 3, 5, 7
तुला
संतान से खुशखबरी मिलेगी। समय को समझकर काम करें, तभी सफलता मिलेगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पदोन्नति के योग हैं। आलस्य छोड़ें और पुरुषार्थ करें। व्यवसाय में उन्नति और प्रसन्नता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 4, 6, 7
वृश्चिक
मेहनत और कर्मबल से सफलता मिलेगी। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रयास सफल होंगे। बुद्धिमानी से चुनौतीपूर्ण कामों में जीत हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक: 4, 6, 8
धनु
मानसिक और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। काम सीमित होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक चिंताएं हो सकती हैं। जरूरी काम समय पर निपटाएं। अधिक श्रम करना पड़ सकता है। वरिष्ठों से विवाद हो सकते हैं।
शुभ अंक: 3, 5, 7
मकर
धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होगी। मेल-मिलाप से फायदा होगा। यात्रा का लंबा और सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उत्साह और सक्रियता बढ़ेगी। सुखद समय की अनुभूति होगी। पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक: 2, 4, 6
कुंभ
आपकी योजनाएं सफल होंगी। अपने उद्देश्य के प्रति सचेत रहें। प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह दिन कार्य सिद्धि का है, व्यर्थ न गंवाएं। नैतिकता का पालन करें।
शुभ अंक: 5, 7, 9
मीन
कभी-कभी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियों की अधिकता निजी जीवन में परेशानी ला सकती है। कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे, जो सबको चौंका देंगे। बौद्धिक क्षेत्र में प्रतियोगिताएं जीतने का मौका है।
शुभ अंक: 1, 5, 8