RASHIFAL, horoscope, RASHI

21 मई 2025- आज का राशिफल

मेष
आज आपकी बुद्धि और धन का सही इस्तेमाल करना जरूरी है, अनावश्यक दुरुपयोग से बचें। व्यापार में स्थिति कुछ नरम रहेगी, पर मेल-जोल से काम बनेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ की झमेलों में समय न गंवाएं, काम पर फोकस करें। आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 2, 5, 7

वृष
कामकाज में आ रही रुकावटें खत्म होंगी और आपकी प्रगति का रास्ता साफ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह-सवेरे अपने महत्वपूर्ण काम निपटाएं क्योंकि आगे कामकाज सीमित हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, सतर्क रहें।
शुभ अंक: 2, 3, 5

मिथुन
यात्रा और प्रवास आपके लिए लाभकारी रहेंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने में सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। चिंताएं कम होंगी, कार्य प्राथमिकता से निपटाएं।
शुभ अंक: 2, 3, 8

कर्क
मेहमानों का आगमन और पारिवारिक सुख आपको खुशी देगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा, साथ ही पैतृक संपत्ति से भी फायदा होगा। पुराने कष्टों का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
शुभ अंक: 2, 5, 8

सिंह
परिवार का सहयोग आपको कामों में मदद देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। शिक्षा और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और व्यापार में भी लाभ होगा।
शुभ अंक: 4, 8, 9

कन्या
परिवार से सहयोग मिलेगा, लेकिन पत्नी और संतान के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है। शिक्षा में आशा के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यापार ठीक रहेगा, नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों से सावधान रहें। व्यसनों से बचें, स्वास्थ्य बेहतर होगा।
शुभ अंक: 2, 8, 9

तुला
मन प्रसन्न रहेगा। अचल संपत्ति खरीदने या कृषि से जुड़ने में रुचि बढ़ेगी। प्रेम-भाव बढ़ेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। सक्रियता और सहयोग से काम आसान होंगे।
शुभ अंक: 5, 7, 9

वृश्चिक
दिन व्ययशील और तनावपूर्ण रहेगा। वरिष्ठों के साथ कहासुनी से बचें। संयमित भाषा का प्रयोग जरूरी है। कुछ कार्यक्रमों में बदलाव हो सकते हैं। किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 1, 2, 7

धनु
घर के सदस्य मदद करेंगे और आर्थिक तंगी खत्म होगी। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे।
शुभ अंक: 1, 4, 8

मकर
प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन का समय मिलेगा और व्यापार में प्रगति होगी। जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान बढ़ेगा और सज्जनों का साथ मिलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 5, 6, 8

कुंभ
कुछ कार्य सफल होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा। प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। तनाव हो सकता है, लेकिन स्वविवेक से काम लें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक: 5, 7, 8

मीन
उत्साह और आशा बढ़ेगी। आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। कोई प्रिय वस्तु या नया वस्त्र प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक आस्था फलेगी और यात्रा सुखद रहेगी।
शुभ अंक: 3, 5, 7

पति आदित्य पंचोली के अफेयर्स पर जरीना वहाब ने तोड़ी चुप्पी: “घर के बाहर क्या करते हैं, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, आदित्य मुझसे बहुत प्यार करते हैं”

RASHIFAL, horoscope, RASHI

22 मई 2025- आज का राशिफल