RASHIFAL, horoscope, RASHI

18 मई 2025- आज का राशिफल

मेष: आपके पूर्व नियोजित काम बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएंगे। शुभ समाचार मिलेंगे और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लेकिन किसी भी बात को अनजाने में दूसरों तक न पहुंचाएं। दोस्तों का साथ मिलेगा और लाभकारी कामों में सक्रियता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक: 4, 6, 7

वृष: इस समय आप अपने संघर्षों में थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं। मेहनत जरूर करें क्योंकि प्रयास सफल होंगे। बेकार की उलझनों से बचें और अपने काम पर फोकस करें। कुछ विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधानी जरूरी है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक: 3, 5, 7

मिथुन: आर्थिक तौर पर खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार में तरक्की, जमीन-जायदाद का लाभ, नए वाहन या आवास मिलने के संकेत हैं। कर्ज और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
शुभ अंक: 2, 4, 6

कर्क: ऊँचा मनोबल रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। पढ़ाई और व्यापार दोनों में लाभ होगा। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति का फायदा होगा।
शुभ अंक: 1, 3, 5

सिंह: लंबी यात्रा का लाभ मिलेगा। जो भी बाधाएं थीं, वो दूर होंगी। कामकाज में समन्वय और सहूलियत बनी रहेगी। बुद्धिमत्ता से अल्प लाभ का आनंद उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भागदौड़ रहेगी।
शुभ अंक: 4, 6, 8

कन्या: परिवार में खुशहाली और सहयोग का माहौल रहेगा। रुका हुआ लाभ आज मिलेगा। हालांकि थोड़ा मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन कामकाज की अधिकता से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक: 5, 7, 8

तुला: संतान की तरक्की से मन को संतोष मिलेगा। लेकिन व्यर्थ की भागदौड़ में समय न गंवाएं। वरिष्ठजनों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए संयम बनाएं रखें।
शुभ अंक: 5, 7, 9

वृश्चिक: दूसरों के सहयोग से आपके कार्य सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनोरंजन और व्यापार दोनों में तरक्की के संकेत हैं। ज्ञान बढ़ेगा और मित्रों का साथ मिलेगा। किसी करीबी की सलाह काम आएगी।
शुभ अंक: 3, 5, 7

धनु: कार्यस्थल पर विवाद बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यों में बाधा आएगी, लेकिन मनोरथ सिद्धि का योग भी है।
शुभ अंक: 1, 4, 8

मकर: आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। नई वस्तुएं या उपहार प्राप्त होंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक विश्वास मजबूत होगा। आय के अच्छे स्रोत बनेंगे। संतान की उन्नति के भी योग हैं।
शुभ अंक: 3, 5, 7

कुंभ: बुद्धिमत्ता के बल पर छोटे-छोटे लाभ होंगे, जो खुशी देंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भागदौड़ रहेगी। सुख-शांति का अनुभव होगा, साथ ही व्यय बढ़ सकता है। संतान की उन्नति के संकेत भी मजबूत हैं।
शुभ अंक: 1, 4, 6

मीन: व्यर्थ की भागदौड़ से बचें, छोटी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। मानसिक परेशानी और संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं। आवेश में आकर बोलने से बचें, पुराने कष्टों का स्मरण हो सकता है।
शुभ अंक: 2, 4, 6

TATA, IPL

IPL 2025: बिना टॉस रद्द हुआ बेंगलुरु-कोलकाता मुकाबला, प्लेऑफ से बाहर हुई केकेआर

RASHIFAL, horoscope, RASHI

19 मई 2025- आज का राशिफल