मेष
दाम्पत्य जीवन में प्यार और समझदारी बनी रहेगी। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और मदद हर ओर से मिलेगी। सिर्फ अफवाहों से दूर रहिए और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए। व्यापार में स्थिति स्थिर रहेगी। माता की ओर से कुछ खास लाभ मिल सकता है।
शुभांक: 1, 3, 6
वृषभ
संतोष की भावना आज सफलता की कुंजी होगी। नौकरी में हालात सामान्य रहेंगे लेकिन कल किया गया परिश्रम आज रंग लाएगा। जीवनसाथी से मिल रहा सुझाव फायदेमंद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा।
शुभांक: 4, 6, 8
मिथुन
मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। काम में मन लगाएं, सहयोग अपने आप मिलेगा। लेन-देन की उलझनें सुलझेंगी। धार्मिक कार्यों में समय और धन का निवेश हो सकता है, जो आत्मिक संतोष देगा।
शुभांक: 2, 5, 7
कर्क
ताजगी और नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करें। नौकरी और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और शुभ कार्यों से लाभ होगा।
शुभांक: 5, 7, 8
सिंह
योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू करें, सफलता तय है। पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है। धर्म और आस्था में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा या लाभ मिलने के संकेत हैं। दिन मनोरंजन भरा रहेगा।
शुभांक: 1, 2, 5
कन्या
आज का दिन ज्ञान-विज्ञान और अध्यापन में बीतेगा। सज्जनों का साथ मिलेगा। अनावश्यक भागदौड़ से बचें और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। धर्म में रुचि और रुके कार्य पूरे होंगे।
शुभांक: 3, 5, 7
तुला
बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। आर्थिक दबाव रह सकता है और खर्च बढ़ेगा। किसी से बहस या विवाद की संभावना है, इसलिए धैर्य रखें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा लेकिन विवेक से काम लें।
शुभांक: 5, 6, 8
वृश्चिक
कड़ी मेहनत रंग लाएगी, बस फोकस बनाए रखें। लेन-देन में स्पष्टता जरूरी है। खान-पान पर ध्यान दें। फिलहाल धैर्य रखें और नैतिक रास्ता न छोड़ें।
शुभांक: 2, 5, 7
धनु
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। जरूरी काम दिन की शुरुआत में निपटा लें। पैसों को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन यात्रा से लाभ होगा। राजकीय कामों से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभांक: 5, 6, 7
मकर
कामकाज में सफलता की स्थिति रहेगी। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जो आपको आगे बढ़ने का मौका देंगी। कल की मेहनत आज फल देगी। इंटरव्यू या मीटिंग के लिए समय शुभ है।
शुभांक: 5, 7, 8
कुंभ
पिछली परेशानियां फिर से सामने आ सकती हैं। आर्थिक दबाव महसूस होगा। अकेले संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन अंत में सफलता आपकी होगी। गलत संगत से बचें और वरिष्ठों से दूरी बनाए रखें।
शुभांक: 5, 7, 8
मीन
पुराने कामों से फायदा होगा लेकिन थकान और तनाव महसूस हो सकता है। विश्वासघात की आशंका है, सतर्क रहें। दूसरों के सहारे काम बनेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है।
शुभांक: 1, 4, 5