RASHIFAL, horoscope, RASHI

06 मई 2025- आज का राशिफल

मेष: आज कामकाज में आ रही रुकावटों को आसानी से पार कर लेंगे। समन्वय और सुविधाओं की मदद से कार्य में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के काम में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी और माता पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। शुभांक – 2, 4, 5

वृष: आज आपके विरोधी नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें मात देंगे। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन लगेगा। लेन-देन में कोई अस्पष्टता नहीं रखें। कारोबारी कार्य में प्रगति बनती रहेगी। शुभांक – 2, 3, 7

मिथुन: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा वसूल होगा और अच्छे कार्य के लिए रास्ते बनेंगे। व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। शुभांक – 2, 3, 5

कर्क: आज अपने काम को प्राथमिकता दें और आशा से प्रेरित होकर सक्रिय रहें। कुछ आर्थिक संकोच हो सकता है, लेकिन कोई प्रिय वस्तु प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से मिलन होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभांक – 3, 4, 6

सिंह: धार्मिक आस्थाओं में वृद्धि होगी। हालांकि निर्मूल शंकाएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। कामकाजी व्यस्तता के चलते आराम में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। शुभांक – 1, 3, 4

कन्या: परिवार का सहयोग आपके कार्य को सरल बनाएगा। हालाँकि समय नकारात्मक हो सकता है, फिर भी समन्वय बनाकर आप कामों में प्रगति करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर किए गए कार्यों में लाभ होगा। शुभांक – 2, 5, 7

तुला: पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन जोखिम से बचना ही समझदारी होगी। दिमाग में भ्रम पैदा हो सकते हैं, इसलिए महत्वपूर्ण काम समय पर कर लें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभांक – 3, 6, 8

वृश्चिक: शत्रु और चिंता के कारण कुछ कठिनाई हो सकती है, लेकिन समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय और व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक – 3, 6, 7

धनु: कारोबार में तालमेल और समन्वय बनेगा, जो कार्य में प्रगति करेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी को नुकसान पहुँचाने की कोशिश न करें, अन्यथा खुद को नुकसान हो सकता है। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। शुभांक – 2, 4, 6

मकर: यात्रा शुभ होगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। अपने काम पर ध्यान दें, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। आर्थिक हित साधने में मदद मिलेगी। शुभांक – 4, 5, 6

कुंभ: आज धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। मेल-जोल से काम बनाने में सफलता मिलेगी। यात्रा से दूरगामी लाभ मिलेगा और कार्यों में सकारात्मक बदलाव होगा। शुभांक – 3, 6, 7

मीन: आज का दिन आशाओं से भरा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य पहले निपटा लें, बाद में समय व्यर्थ हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी और आर्थिक हित के काम में मदद मिलेगी। शुभांक – 1, 3, 5

RASHIFAL, horoscope, RASHI

05 मई 2025- आज का राशिफल

INDIAN, ARMY

पाकिस्तान का नापाक खेल जारी, जम्मू-कश्मीर में फिर हुआ संघर्ष विराम उल्लंघन, 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास