हमास की कैद में अब भी 58 बंधक, इजराइल बोला– हर हाल में छुड़ाएंगे अपनों को!

तेल अवीव। इजराइली सुरक्षा बल (IDF) ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उसका सबसे बड़ा लक्ष्य फिलहाल हमास के चंगुल में फंसे 58 बंधकों को हर हाल में छुड़ाना है। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साफ कर दिया कि इसके लिए चाहे जितनी भी बड़ी कार्रवाई क्यों न करनी पड़े, पीछे नहीं हटेंगे।

आईडीएफ ने याद दिलाया कि 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल ने अपने इतिहास की सबसे खौफनाक सुबह देखी थी, जब हमास के आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों पर बेरहमी से हमला किया। महिलाओं से दुर्व्यवहार, लोगों को जिंदा जलाना और नरसंहार—इन सबके बीच कई लोगों को बंधक भी बना लिया गया था। आज भी उनमें से 58 इजराइली नागरिक गाजा में हमास की कैद में हैं। यही IDF की सबसे बड़ी चिंता है और प्राथमिकता भी।

इसी मिशन के तहत इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा में हमास के खिलाफ लगातार सटीक हमले किए हैं। आईडीएफ ने खुलासा किया है कि हाल ही में हुए एक ऑपरेशन में उन्होंने हमास के मिसाइल और रॉकेट इकाई के कमांडर मोआताज देब को उत्तरी गाजा में ढेर कर दिया। बीते कुछ दिनों में IDF ने 100 से अधिक आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है।

इसी बीच, फिलिस्तीनी मीडिया एजेंसी वाफा की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम वेस्ट बैंक के रामल्लाह के पास स्थित बेतिल्लू गांव में इजराइली सेना की गोलीबारी में तीन फिलिस्तीनी घायल हो गए। सेना ने एड-दाहदर क्षेत्र में कई घरों पर भी धावा बोला और ग्रामीणों पर गोलियां बरसाईं। घायलों को इलाज के लिए रामल्लाह के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम में साफ है कि इजराइल अब अपने नागरिकों की सलामती के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। गाजा पर हमास की पकड़ ढीली करने और बंधकों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है।

BSE, NSE, MARKET

शेयर बाजार में जोश भरी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

TRUMP, US, DONALD

‘गोल्डन डोम’: ट्रंप की 175 बिलियन डॉलर की मिसाइल सुरक्षा योजना, अमेरिका को देगा अदृश्य ढाल