HAJ, SAUDI

हज से लौटे पहले जायरीन, ढाका एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

ढाका। बांग्लादेश के हज यात्रियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार सुबह सऊदी अरब से बांग्लादेश लौटने वाली पहली हज वापसी उड़ान ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10:54 बजे लैंड हुई। इस विमान से 369 भावुक जायरीन स्वदेश लौटे, जिनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार, सऊदी अरब की फ्लाइट एसवी-3803 इन तीर्थयात्रियों को लेकर ढाका पहुंची। लौटते ही जायरीन का बोर्डिंग गेट पर फूलों से स्वागत किया गया। वहीं, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के स्टॉल पर उन्हें पवित्र जमजम पानी की बोतलें भेंट की गईं।

इस विशेष मौके पर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अध्यक्ष एयर वाइस मार्शल मोहम्मद मोनजुर कबीर भुइयां खुद एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और जायरीनों का उत्साह बढ़ाया।

धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने जानकारी दी कि मंगलवार को 12 फ्लाइट्स के जरिए 4,904 हज यात्रियों के लौटने की योजना थी, लेकिन फिलहाल सिर्फ एक विमान ही आ पाया। हज से वापसी की यह प्रक्रिया 10 जुलाई तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि इस साल कुल 86,958 बांग्लादेशी जायरीन ने हज यात्रा की। वापसी के लिए कुल 222 फ्लाइट्स निर्धारित की गई हैं, जो उन्हें सऊदी अरब से उनके वतन वापस लाएंगी।

PAKISTAN, TRAIN

पाकिस्तान से रूस तक दौड़ेगी ट्रेन! 22 जून से शुरू होगा ऐतिहासिक प्रोजेक्ट

इंग्लैंड का विस्फोटक क्लीन स्वीप: डकेट-स्मिथ की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से वेस्टइंडीज 37 रन से ध्वस्त