नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिससे देशभर के सर्राफा बाजारों में रौनक लौट आई है। 24 कैरेट सोने के दाम में ₹350 से ₹380 तक की तेजी आई है, जबकि चांदी की कीमतों ने भी ₹1000 प्रति किलो का छलांग लगाकर निवेशकों को चौंका दिया है।
इस उछाल के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज ₹95,660 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹87,700 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, चांदी का भाव ₹98,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने की कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹95,510 और 22 कैरेट सोना ₹87,550 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शहर-दर-शहर देखें सोने के ताजा रेट:
- अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹95,560 | 22 कैरेट – ₹87,600
- चेन्नई: 24 कैरेट – ₹95,510 | 22 कैरेट – ₹87,550
- कोलकाता: 24 कैरेट – ₹95,510 | 22 कैरेट – ₹87,550
- लखनऊ: 24 कैरेट – ₹95,660 | 22 कैरेट – ₹87,700
- पटना: 24 कैरेट – ₹95,560 | 22 कैरेट – ₹87,600
- जयपुर: 24 कैरेट – ₹95,660 | 22 कैरेट – ₹87,700
दक्षिण भारत भी इस उछाल से अछूता नहीं रहा। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना ₹95,510 और 22 कैरेट सोना ₹87,550 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
सोने और चांदी की इस चमक ने न सिर्फ व्यापारियों को राहत दी है, बल्कि निवेशकों की दिलचस्पी भी फिर से बढ़ने लगी है। यदि आपने अब तक निवेश नहीं किया है, तो यह सही वक्त हो सकता है सोने की चमक में अपनी पूंजी जोड़ने का!